पटना ग्रामीण: पटना में ब्लैकआउट को लेकर चौक-चौराहों पर अनाउंसमेंट के ज़रिए जानकारी दी जा रही है
बुधवार शाम 7:00 बजे से लेकर 7:10 बजे तक ब्लैकआउट होगा। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की गई है। पटना के सभी चौक चौराहा पर अनाउंसमेंट के जगह लोगों को ब्लैकआउट की जानकारी दी जा रही है। बुधवार शाम 6:30 बजे भी चितकोहरा गोलंबर पर अनाउंसमेंट के जरिए ब्लैकआउट के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया की 6:58 बजे सायरन बजाया जाएगा।