श्रीनगर बेस अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत।
श्रीनगर:हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय बेस चिकित्सालय,में सोमवार से 'अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड (USG) सेवा' का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से अब मरीजों को सभी प्रकार की अल्ट्रासाउंड जांचें अस्पताल परिसर के भीतर ही सरकार द्वारा निर्धारित किफायती दरों पर उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र के हजारों मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें जांच के लिए निजी केंद्रों या अन्य दूरदराज के स्थानों पर नहीं भटकना पड़ेगा।
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया उद्घाटनअल्ट्रासाउंड कक्ष का उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.एन. पांडेय और नवनियुक्त रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विनिता आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #shrinagar #viralvideo
Dehradun, Dehradun | Aug 3, 2026