मोतिहारी: बकरीद पर्व को लेकर डीएम और एसपी ने शहर के विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर लिया जायजा
बकरीद पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के द्वारा शांति व्यवस्था के मद्देनजर मोतिहारी स्थित विभिन्न ईदगाहों का भ्रमण कर जायजा लिया गया। सभी जगहों पर नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है। बकरीद को लेकर सभी जगहों पर कडी चौकसी देखी गई है। जानकारी गुरूवार को नौ बजे दी गई।