पेण्ड्रा: एचपी पेट्रोल पंप सकोला कोटमी के पास सड़क दुर्घटना में 1 युवक की मौत, 2 घायल
दरअसल मामला पेंड्रा थाना के कोटमी चौकी क्षेत्र का एचपी पेट्रोल पंप के पास का है जहां सेखवा निवासी राजपूत केंवट अपने दोस्त मनीष केंवट और तेरस प्रसाद केंवट के साथ क्रिकेट खेलने भाड़ी जा रहे थे। तीनों होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG31C3330 से निकले थे। सकोला के राधा-कृष्ण पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर वे सड़क किनारे खड़े थे।