रायडीह: दादा और पोते की एक साथ उठी अर्थी, एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में पसरा मातम।
Raidih, Gumla | Jul 16, 2026 रायडीह प्रखंड के केमटे पंचायत अंतर्गत चारटोली गांव में बुधवार को एक ही परिवार से दादा और पोते की अर्थी एक साथ उठने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस हृदयविदारक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, चारटोली निवासी 65 वर्षीय लिखन सिंह को दो दिन पहले अचानक सीने में तेज दर्द उठा।