बिल्सी: बिल्सी में लगातार बारिश के कारण एक मकान का लेंटर गिरा, चपेट में आने से महिला घायल, घर का सारा सामान दबा
Bilsi, Budaun | Sep 27, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर के मोहल्ला नंबर आठ में रविवार को लगातार बारिश के कारण एक मकान का लेंटर अचानक गिर गया। हादसे में एक महिला के हाथ में चोट आई, जबकि घर का सारा सामान मलबे में दबकर बर्बाद हो गया। मकान मालिक मोहम्मद तारिक ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कई बार आवेदन किया था, पर लाभ नहीं मिला।