कोरबा: भू धसान प्रभावित किसानों ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा, तीन साल की फसल क्षति पूर्ति की मांग की
Korba, Korba | May 26, 2026 एसईसीएल के बल्गी सुराकछार खदान के भूधसान से प्रभावित किसानों को विगत तीन वर्षों का फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा देने के साथ जमीन को पुनः कृषि कार्य करने योग्य बनाने की मांग को लेकर प्रभावित किसानों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और छत्तीसगढ़ किसान सभा के नेतृत्व में कटघोरा एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।