टीकमगढ़: प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कलेक्टर व एसपी के साथ 20 चालकों को हेलमेट पहनाए, 15 नागरिक सम्मानित
प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की उपस्थिति में ट्रेफिक नियमों का पालन करने वाले 15 वाहन चालकों जिम्मेदार नागरिको को पानी की बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे सकारात्मक व्यवहार को प्रोत्साहन मिला वहीं बिना हेलमेट वाहन चला रहे 20 चालकों को मौके पर ही हेलमेट पहनाकर उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया