पटना ग्रामीण: आलमगंज थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अभियुक्त को हथियार के साथ गिरफ्तार किया
आलमगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और 17 कारतूस बरामद किया है। वहीं मौके से एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम 4:06 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह पूरी कार्यवाही की गई है