डेहरी: डेहरी की सड़कों पर अतिक्रमण, 40 फीट की सड़क सिमटकर रह गई 10 फीट
Dehri, Rohtas | Aug 23, 2026 डेहरी की सड़कों पर अतिक्रमण, 40 फीट की सड़क सिमटी 10 फीट डेहरी शहर की प्रमुख सड़कें इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में हैं। दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाने और ठेले-खोमचे लगाने से करीब 40 फीट चौड़ी सड़क महज 10 फीट की रह गई है। इससे रोजाना जाम की स्थिति बन रही है और पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है।