बांसवाड़ा: प्रभारी सचिव आरुषि मलिक ने एमजी अस्पताल का निरीक्षण किया, मरीजों से पूछे हालचाल
राज्य सरकार की प्रभारी सचिव आरुषि मलिक सोमवार को बांसवाड़ा पहुंचीं, जहां उन्होंने महात्मा गांधी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव भी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली।