पुष्कर: सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अव्यवस्थाओं के बीच डूबते बच्चे की बचाई गई जान
Pushkar, Ajmer | Jun 15, 2026 सोमवती अमावस्या पर पुष्कर में उमड़ा आस्था का सैलाब, अव्यवस्थाओं के बीच डूबते बच्चे की बचाई जान सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को तीर्थराज पुष्कर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र पुष्कर सरोवर के घाटों पर स्नान कर पूजा-अर्चना की तथा अपने पूर्वजों की शांति के लिए पिंडदान और तर्पण