दरभंगा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक
दरभंगा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर जिले के एसडीपीओ एवं थानाध्यक्षों के साथ नोटिस तामिले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी नोटिसों को पक्षकारो तक पहुंचाने के संबंध मे जानकारी ली। यह जानकारी बुधवार की शाम 5.30 बजे दी।