बांधवगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर में गूंजा वंदे मातरम्, कलेक्टर राखी सहाय की मौजूदगी में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया सामूहिक गायन
उमरिया कलेक्ट्रेट परिसर में आज देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का भाव देखने को मिला। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। इस दौरान पूरा कलेक्ट्रेट परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।अधिकारियों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर राष्ट्रगीत का गायन किया और देश के प्रति अपनी निष्ठा एवं सम्मान व्यक्त करे