तिगांव: फरीदाबाद खेड़ी पुल के पास एटीएम बूथ के बाहर खड़े जालसाजो ने डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपए
खेड़ीपुल के पास एक एटीएम बूथ के बाहर सक्रिय जालसाजों ने झांसा देकर एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदल लिए। साथ ही उसके बैंक खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। वही पीड़ित पुष्पेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आज बताया है कि एटीएम से पैसे निकालने गया था। की जालसाजो ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया।