परवलपुर नगर पंचायत में हिलसा विधायक प्रेम कुमार का भव्य स्वागत, विकास कार्यों के लिए दी ₹1.90 करोड़ की योजना
परवलपुर नगर पंचायत के सभागार में सोमवार की दोपहर 3:30 बजे के करीब भव्य कार्यक्रम में हिलसा विधायक प्रेम कुमार का जोरदार स्वागत किया गया। नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद अक्षय कुमार के नेतृत्व में विधायक को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रेम कुमार ने परवलपुर नगर पंचायत के विकास के लिए 1 करोड़ 90 लाख रुपये की योजना की घोषणा