बिंदकी: सेलावन गांव का 17 वर्षीय किशोर 24 घंटे से लापता, पिता ने पुलिस को सूचित किया, शुरू हुई जांच
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के सेलावन गांव से कमलेश प्रसाद का 17 वर्षी पुत्र शिवम पाल एक दिन पहले रविवार की सुबह 9 बजे घर से निकला और सोमवार की सुबह लगभग 9 तक यानी 24 घंटे बाद भी वापस नहीं आया। जिसका कोई पता नहीं चल पा रहा। इस मामले में किशोर के पिता कमलेश प्रसाद ने सोमवार की सुबह पुलिस को तहरी देकर मामले की सूचना दिया पुलिस ने जांच शुरू किया।