शाहजहांपुर। भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर के बेटे से कथित अभद्रता और गुंडई का मामला तूल पकड़ गया है। सांसद ने मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि साउथ सिटी निवासी नीटू सिंह ने उनके बेटे के साथ बदसलूकी की,जातिसूचक गालियां दीं और कार के बोनट पर हाथ मारकर धमकी दी।