घुवारा: भगवा थाना पुलिस ने ₹8 हजार के इनामी आरोपी इंद्र सिंह घोषी को गिरफ्तार किया
छतरपुर एसपी अगम जैन द्वारा गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किए गए आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। थाना भगवा क्षेत्र के अवैध वसूली और बलवा प्रकरण में ₹8 हजार का इनामी आरोपी इंद्र सिंह घोषी, निवासी बंधा, को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने रविवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तारी की पुष्टि की है। आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।