शनिवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण अंचल के फुटवारी उप स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज नहीं मिलने की शिकायतों को लेकर प्रकाशित खबर पर स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.पी. गुप्ता के निर्देश पर बड़ामलहरा अनुभाग में जांच कमेटी गठित की गई है।