रॉबर्ट्सगंज: करमा के बसवा निस्फ गांव में हुआ जन चौपाल का आयोजन, प्रधानमंत्री आवास की पात्रता सूची पढ़ी गई
सोनभद्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण-2024 की पात्रता सूची मंगलवार दोपहर 12 बजे गांव-गांव जन चौपाल में पढ़कर सुनाई जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सिर्फ वास्तविक और पात्र परिवारों को मिले,जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर ग्रामीणों के सामने पूरी सूची सार्वजनिक की जा रही है,आपत्ति दर्ज कराए।