चंबा की उड़नपरी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का किया धन्यवाद (रिपोर्ट जितेन्द्र खन्ना)
उन्होने कहा कि 30 अक्तूबर को शिमला बुलाया है और हमारे लिये सम्मान समारौह रखा गया है । इस मौके पर वो हमें कैश प्राईज़ भी देंगे । जिसमें जो अभी एशियन मैडल की हमें घोषणा की है वो और साथ में मुझे पूर्ण विश्वास है कि जो पुराना बच रहा है वो भी देंगे । साथ में जो नौकरी देने के लिये जो मुख्यमंत्री ने घोषणा की है वो क्लास-1 में मुझे DSP रैंक भी देंगे । मैं मुख्यमंत्री का खास तौर पर इसलिये भी धन्यवाद करती हूं क्योंकि ऐसे अन्य प्रदेशों में होता था परंतु पहली बार हिमाचल में हो रहा है कि इतने कम समय में यह सम्मान समारौह रखा गया है और साथ में अन्य प्रदेशों के बराबर का कैश प्राईज़ भी दिया जा रहा है । यह सब सिर्फ सम्मान नहीं है बल्कि हमें और हमारे जैसे लाखों युवा-युवतियों के लिये प्रोत्साहन है ताकि भविष्य में हम इससे भी ओर अच्छा प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम विश्व पटल पर ओर ऊंचा कर सकें । मेरा अगला लक्ष्य है ओलंपिक में भारत के नाम स्वर्ण पदक जीतना और साथ में उस देश की धरती पर मेरी वजह से मेरे देश का राष्ट्र गान बजे ऐसा मेरा सपना है ।