रीठी: सेदा गांव में टीकाकरण के साथ बन रहे आयुष्मान कार्ड, विशेष अभियान जारी
Rithi, Katni | May 22, 2026 कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र देवरीकला के ग्राम सेदा में बच्चों के टीकाकरण के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। यह अभियान प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। सीएचओ रेवती उइके ने बताया कि शासन की आयुष्मान योजना के तहत पात्र लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जाता है।