हाथरस: गणेश सिटी कॉलोनी स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल की माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तकनीकी खामियों के चलते मान्यता रद्द की
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गणेश सिटी कॉलोनी स्थित विनायक इंटरनेशनल स्कूल की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तकनीकी खामियां के चलते मान्यता रद्द कर दी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा की गई कार्रवाई से स्कूल मे पढ़ने वाले विद्यार्थियों और अभिभावकों मे हड़कंप मच गया है।बोर्ड ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर स्कूल की मान्यता रद्द कर जानकारी दी है।