HAPUR DESK :हापुड़। उत्तराखंड में सिख समाज के लोगों पर कथित हमलों को लेकर हापुड़ में सोमवार को माहौल गर्मा गया। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहा पर एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंककर अपना रोष प्रकट किया।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सिख समुदाय के साथ हुई घटनाओं पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि समाज में विश्वास बना रहे।
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कुछ समय के लिए तहसील चौराहे पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया, जिसे बाद में पुलिस ने संभाल लिया। भाकियू पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द ही इस
Baghpat, Bagpat | Jun 22, 2026