हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में रेलवे अफसर बनकर किराए पर लिए दो रोड रोलर 48 घंटे में कबाड़ी को बेचे गए
सुमेरपुर कस्बे में धोखाधड़ी का एक अनोखा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने रेलवे का अधिकारी बताकर बांदा के दो अलग-अलग व्यक्तियों के रोड रोलर किराए पर लिए और एडवांस भी दिया। इसके बाद कस्बे में आकर खुद को ठेकेदार बताकर दोनों रोड रोलर 48 घंटे में कबाड़ी को बेचकर फरार हो गया। चालकों के वापस लौटने पर इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने कस्बे की उद्योग नगरी में बं