ओरमांझी: मेसरा स्थित बीआईटी और ग्रामीणों के बीच चल रहे भूमि अधिग्रहण विवाद को लेकर रांची सांसद ने ग्रामीणों से की मुलाकात
मेसरा स्थित बीआईटी और ग्रामीणों के बीच जमीन अधिग्रहण विवाद को लेकर सोमवार दोपहर करीब एक बजे रांची सांसद संजय सेठ ग्रामीणों से मिले। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीआईटी का विकास हो, इस क्षेत्र का विकास हो, यह मैं भी चाहता हूं लेकिन इस तरह का विवाद किसी भी स्थिति में किसी भी पक्ष के लिए अच्छा नहीं है।