आमेर: मनोहरपुर थाना इलाके में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामावतार की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, हत्यारा गिरफ्तार
Amber, Jaipur | Jun 5, 2026 मनोहरपुर थाना इलाके में 1 जून को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रामअवतार असवाल की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मनोहरपुर थाना पुलिस ने 150 सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर हत्यारे तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उससे सख़्ती से पूछताछ की जिसके बाद आरोपी ने हत्या करना कबूल किया। हथियार बरामद करने का प्रयास जारी।