सिंघवारा: सोनकी पुलिस ने वाहन जांच में 5 लीटर देसी शराब के साथ टेम्पू जब्त कर 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
सोनकी थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए 5 लीटर देसी शराब के साथ एक टेम्पू जब्त किया तथा दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सोनकी थाना क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक टेम्पू की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से कुल 5 लीटर देसी शराब बरामद हुई।