पूर्णिया पूर्व: भोगा करियात पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है, ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत के जियागाछी गांव के समीप पंचायत सरकार भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।करीब 3 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहे इस पंचायत सरकार भवन में काफी सुविधा दी गयी है।पंचायत वासियों को इससे काफी लाभ मिल पाएगी।स्थानीय लोगों को प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।