पूर्णिया पूर्व: केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने किया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपतरा का मूल्यांकन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा स्थानीय लोगों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अनुरूप होने का मूल्यांकन करने के लिए जिले के पूर्णिया पूर्व प्रखंड में संचालित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रानीपतरा का 03 सदस्यीय केंद्रीय स्वास्थ्य टीम ने निरीक्षण किया।