पूर्णिया पूर्व: सरसी थाना के समीप सड़क हादसे में बाजार से पैदल घर लौट रहे एक व्यक्ति की हुई मौत, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
सरसी थाना क्षेत्र के बुरीया गोला गांव के स्वर्गीय बलदेव शाह के पुत्र रामाश्रय साह अपने घर से पैदल ही मदरसा चौक बाजार गए हुए थे वही बाजार से अपने घर पैदल ही लौट रहे थे। सरसी थाना के समीप पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे रामाश्रय साह को मारा टक्कर। वही मौके पर ही रामाश्रय साह की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।