पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद ने लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांव का दौरा कर शोकाकुल परिजन से मिले
बुधवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा प्रखंड अन्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिषहरिया में मध्यान्ह भोजन खाने के कारण दर्जनों बच्चों की तबीयत बिगड़ गई थी। जिससे गुस्साए परिजनों ने विद्यालय में हंगामा खड़ा कर दिया। वहां पहुंचकर और मामले की पूरी जानकारी प्राप्त कर परिजनों को समझाया और स्थिति को शांत करवाया।