कामां: कामां पुलिस ने खेत पर कब्जा और पेड़ चोरी के मामले में आरोपियों को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने खेत पर जबरन कब्जा करने और हरे पेड़ों को काटकर चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।13 अक्टूबर 2025 को अकाता में आरोपियों द्वारा लट्ठ के बल पर खेत में घुसकर जामुन के हरे पेड़ जेसीबी से उखाड़कर ले जाने का मामला आया था।विरोध करने पर परिवादी व उसके परिजनों के साथ मारपीट की।गुरुवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी।