लोहंडीगुडा: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मारडूम के पांडेपारा में सामूहिक वृक्षारोपण हुआ
वन विभाग लोहंडीगुड़ा द्वारा ग्राम पंचायत मारडूम के पांडेपारा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।