भदेसर: भदेसर में HPV टीकाकरण को लेकर बड़ी तैयारी, 4 से 6 मई तक चलेगा विशेष अभियान, 14-15 साल की बालिकाएं रहेंगी फोकस में
शनिवार दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर पंचायत समिति सभागार में एचपीवी टीकाकरण को लेकर अहम बैठक आयोजित हुई। उपखंड अधिकारी रजनी मीणा ने बताया कि 4, 5 और 6 मई को विशेष अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा। बैठक में चिकित्सा, शिक्षा और महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। मीणा ने टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और