चूरू: जिला अस्पताल के पालना गृह में नवजात मिलने का मामला, 17 घंटे बाद पिता नवजात को अस्पताल से लेने पहुंचा
Churu, Churu | Aug 10, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के पालना गृह में में मिले नवजात मामले में दिल को छू लेने वाला मोड़ सामने आया है। यहां परवरिश की चिंता में एक पिता ने अपने डेढ़ माह के बेटे को राजकीय भरतिया अस्पताल के पालना गृह में छोड़ दिया था। मां की मौत और परिवार में अन्य कोई सहारा न होने के कारण वह बेटे की सही देखभाल न कर पाने से परेशान था।