चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में शराब के नशे में हंगामा करने वाले व्यक्ति को पड़ा महंगा, कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Aug 10, 2025 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में शराब के नशे में हंगामा करना एक युवक को महंगा पड़ गया। महिला वार्ड के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व्यक्ति शराब के नशे में जोर-जोर से चिल्लाकर मरीजों के परिजनों से उलझ रहा है और टोकने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा है।