चूरू: जिला खेल स्टेडियम में 312 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लिया भाग, विधायक हरलाल सहारण ने किया शुभारंभ
Churu, Churu | Aug 10, 2025 चूरू जिला खेल स्टेडियम में रविवार को जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक हरलाल सहारण ने किया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करने की बात कही।