चूरू: राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय चूरू में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, लगभग 100 का स्वास्थ्य परीक्षण
Churu, Churu | Aug 10, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर 3 बजे जानकारी के अनुसार राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय चूरू में आज निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राजकीय डी.बी. अस्पताल, चूरू के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. ईदरीश खान एवं नर्सिंग ऑफिसर शाहनवाज कुरैशी के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 100 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।