मिर्ज़ापुर: आयुक्त कार्यालय पथरहिया में मंडलीय पेंशन अदालत में आयुक्त ने 32 दावों में से 13 का मौके पर किया निस्तारण
पथरहिया में आयुक्त कार्यालय के सभागार में मंडलीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने इस अवसर पर 32 दावों को सुना, जिसमें से 13 दावों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। 12 मामले मुख्य चिकित्सा अधिकारी मिर्जापुर कार्यालय से संबंधित रहे। सीएमओ को निस्तारण का निर्देश दिया। शेष सात मामले एक सप्ताह में निस्तारण करने को कहा।