धनौरा: गोकशी को लेकर मंडी धनौरा क्षेत्र में हंगामा, थाने के गेट पर बजरंग दल ने शुरू किया धरना प्रदर्शन
मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के शेरपुर चौकी इलाके में बीती मंगलवार रात गौवंश पशुओं को ले जाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसे गौ तस्करी का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। हिंदूवादी नेता विपिन का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोग उत्तराखंड के बताए जा रहे हैं।