उत्तराखंड के नानकमत्ता में बड़ी कार्रवाई: 18 लाख की स्मैक के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार, i-20 कार जब्त
नानकमत्ता (उधम सिंह नगर):
जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नानकमत्ता पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देशों और क्षेत्राधिकारी खटीमा नीरज सेमवाल के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंतराष्ट्रीय बाजार में करीब 18 लाख रुपये मूल्य की अवैध स्मैक के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक i-20 कार भी बरामद की है।
ऐसे हुई कार्रवाई
कोतवाली नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में प्रतापपुर चौकी पुलिस टीम 17 सितंबर 2026 को क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अलग-अलग अभियुक्तों को धर दबोचा: