बलरामपुर: एसपी ने पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया, स्वास्थ्य एवं दक्षता की परख हेतु टोलीवार ड्रिल कराई गई
एसपी विकास कुमार के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन्स डॉ जितेन्द्र कुमार द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन बलरामपुर में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाई गयी एसपी द्वारा परेड में उपस्थित यूपी 112 के वाहनो में दँगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स व अन्य आवश्यक उपकरण चेक किए गए।