पुलिस प्रेस नोट 17 सितम्बर 2026
अवैध नशा और शराब तस्करी के दो मामलों में अपराध शाखा की टीमों ने दो आरोपित किए गिरफ्तार
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशे एवं शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सेक्टर-65 और अपराध शाखा सिकरोना की टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 356 ग्राम गांजा और 100 पव्वे देसी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कन्हैया वासी ब्राह्मणवाड़ा, बल्लभगढ़ को मलेरना रोड, हनुमान मंदिर के पास, सेक्टर-62 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 356 ग्राम गांजा बरामद किया।
इसी प्रकार अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए इनेश कुमार निवासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से देसी शराब के 100 पव्वे बरामद किए।
दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित थानों में मादक पदार्थ एवं आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस