डौण्डीलोहारा: गलियों में तीन फीट तक भरा पानी, राशन दुकान में घुसा पानी, 40 बोरी चावल हुए खराब
विकासखंड डौंडीलोहारा की ग्राम पंचायत संबलपुर (क) में हालात सबसे अधिक खराब रहे। लगातार हुई बारिश के बाद खेतों का पानी गांव में घुस आया, जिससे पूरी बस्ती जलमग्न हो गई। मंगलवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार गांव की गलियों में करीब तीन फीट तक पानी भर गया, जिससे लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया।