सतलोक आश्रम खमाणों में महज 17 मिनट में हुआ दहेज मुक्त विवाह, बिना बैंड-बाजे और फिजूलखर्ची के निभाई शादी की रस्में!
पंजाब के खमाणों स्थित सतलोक आश्रम में संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में दहेज मुक्त विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह की खास बात यह रही कि रमैणी विधि के माध्यम से शादी मात्र 17 मिनट में पूरी हुई।
इस विवाह में न दहेज लिया गया और न ही बैंड-बाजे, बारात या दिखावे पर फिजूलखर्ची की गई। सादगी से संपन्न हुए इस विवाह के जरिए दहेज प्रथा को समाप्त करने और शादी समारोहों में होने वाले अनावश्यक खर्चों से बचने का संदेश दिया गया।