धोरैया: बटसार गांव में भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर हुई बैठक और ध्वजारोहण
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जयंती को लेकर बटसार गांव में पांडाल बनाने का कार्य जारी है. जयंती के उपलक्ष्य पर ध्वजारोहण तथा बैठक का आयोजन किया गया.गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे समाजिक कार्यकर्ता विकास मंडल ने बताया कि बहुजन के तमाम महापुरुषों एवं क्रांतिकारी नेताओं को लेकर चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है.