हसपुरा: अहियापुर - दुर्गापुर पथ स्थित खलिहान में आग लगने से हजारों की पुआल जली, अग्निशामक ने आग पर पाया काबू
हसपुरा थानाक्षेत्र के अहियापुर - दुर्गापुर पथ स्थित खलिहान में शनिवार को आग लग गई। जिससे खलिहान मे रखा हजारों की पुआल जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि भोला विगहा ( पूरवारि विगहा ) निवासी बैजनाथ पासवान अहियापुर के किसान सुकेश यादव से पशु को चारा खिलाने के लिए खरीदा था।