इंदौर: मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने चंदन नगर से किया गिरफ्तार, 40 ग्राम स्मैक हुई बरामद
Indore, Indore | May 25, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को चंदन नगर क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 40 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है। जो मोटर साइकिल से आकर इसकी तस्करी कर रहे थे। जिनके नाम कुंदन, जय और रवि बताए जा रहे है। वही इन आरोपियों से क्राइम ब्रांच के द्वारा लगातार पूछताछ कर रही है।